Saturday, May 18, 2024
Homeਦੇਸ਼ठंड के साथ कोहरा भी करेगा परेशान

ठंड के साथ कोहरा भी करेगा परेशान

राजधानी दिल्ली में ठंड अब अपने असली रूप में आ गई है। न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री पर आ गया है। वहीं बाहर लोगों को गलन के साथ ठंडी हवाएं भी परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो 25 से 28 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर सहित आस-पास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभवना है। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। आइए नजर डालते हैं अगले हफ्ते दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार, क्रिसमस के पावन पर्व के दिन से 28 दिसंबर तक दिल्ली में घना कोहरा रहेगा। 29 और 30 दिसंबर को भी हल्का कोहरा छाया रहेगा। और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 25 दिसंबर से 30 जनवरी तक अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। बीच-बीच में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments