Saturday, May 18, 2024
Homeਦੇਸ਼पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा BJP-RLD का प्रदर्शन? PM मोदी के बारे...

पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा BJP-RLD का प्रदर्शन? PM मोदी के बारे में क्या बोले बागपत प्रत्याशी राजकुमार सांगवान

पश्चिमी यूपी को आरएलडी का गढ़ माना जाता है। बागपत से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह लगातार 3 बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। उनके निधन के बाद अजीत सिंह इसी सीट से लगातार 6 बार चुनाव जीतकर सांसद बने। हालांकि 2014 और 2019 के मोदी लहर में अजीत सिंह और जयंत चौधरी को भाजपा के डॉ. सत्यपाल सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि 2024 का चुनाव रालोद, भाजपा के साथ मिलकर लड़ रहा है। ऐसे में इस बार यह सीट रालोद के खाते में गई है। जयंत चौधरी ने राजकुमार सांगवान को यहां से उम्मीदवार बनाया है।

दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में मतदान होगा। 1 अप्रैल को भाजपा-रालोद गठबंधन के बागपत प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। इलेक्शन कवरेज के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के संपादक प्रभाष झा ने उनसे बातचीत की। डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विरासत सीट से चुनाव लड़ना उनके लिए भावुक पल है। जिस महापुरुष के लिए कभी बिल्ले बांटने और पर्चे बांटने का काम किया आज उसी विरासत सीट से जयंत चौधरी ने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments