Business Khas

Latest news
16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਥਾਵਾਂ ਉਤੇ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ 17 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ “ਰੇਲ ਰੋਕੋ” ਦਾ ਐਲਾਨ,ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ 6 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਲਵਿਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੇ 10ਵੀਂ ‘ਚ 99.4% ਅੰਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਸਤਰਾਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਕਮੀ ਨਾਲ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੜਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਬੇਅਦਬੀ ਸਬੰਧੀ ਸੋਧ ਬਿੱਲ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪਾਸ ਹੋਣ ਤੇ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜੋਰਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸਹਿਜੋਗ ਦੇਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ  ਸ. ਭੂਪਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਅਤੇ ਡਾ. ਜਗਜੀਤ ਕੌਰ ਬਜਾਜ ਨੇ 36ਵੀਂ ਵਿਆਹ ਦੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਖੁਸ਼ੀ-ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ
You are currently viewing ‘पाकिस्तानी मुस्लिम हूं, मुझे वहां…’, भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए तहव्वुर राणा ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

‘पाकिस्तानी मुस्लिम हूं, मुझे वहां…’, भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए तहव्वुर राणा ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

मुंबई , 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए नई चाल चली है. उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. गुरुवार को उसने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर आपातकालीन रोक (इमरजेंसी स्टे) की मांग की. राणा ने भारत में ‘यातना’ (टॉर्चर) मिलने का दावा करते हुए कहा कि अगर उसे प्रत्यर्पित किया गया, तो वह जिंदा नहीं रहेगा.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में राणा की तरफ से दायर की गई याचिका में राणा ने कहा है कि अगर मुझे भारत प्रत्यर्पित किया गया तो मुझे वहां प्रताड़ित किया जाएगा, इसलिए मैं ज्यादा सर्वाइव नहीं कर पाऊंगा. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि पाकिस्तान मूल का मुस्लिम होने की वजह से उसे भारत में बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया जाएगा.

इससे पहले, 21 जनवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी थी. इससे पहले एक निचली अदालत भी राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे चुकी है. वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भी उसके प्रत्यर्पण को हरी झंडी दे दी थी.

राणा कनाडा का नागरिक है, लेकिन उसकी जड़ें पाकिस्तान से जुड़ी हैं. भारत सरकार उसे 2008 के मुंबई हमले में शामिल होने के कारण प्रत्यर्पित करना चाहती है. इस हमले में 174 लोगों की मौत हुई थी. राणा पर आरोप है कि उसने डेविड हेडली (जिसका असली नाम दाऊद गिलानी था) की मदद की थी. हेडली अमेरिकी नागरिक था और उसके पिता पाकिस्तानी थे. अमेरिकी एजेंसियों ने उसे अक्टूबर 2009 में गिरफ्तार किया था.

राणा हेडली के लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से संबंधों को जानता था और उसने उसे फर्जी दस्तावेज मुहैया कराए थे. इनकी मदद से हेडली भारत आया और मुंबई हमले के लिए संभावित ठिकानों की रेकी की. यह हमला पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने किया था.