Business Khas

You are currently viewing बंद हो रहा ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’! चैनल ने क्यों लिया बड़ा फैसला?

बंद हो रहा ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’! चैनल ने क्यों लिया बड़ा फैसला?

टेलीविजन का सबसे फेमस सिटकॉम ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0 ‘ का कुछ महीने पहले ही प्रीमियर हुआ था। इसमें अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे की वापसी हुई थी, लेकिन अब शो बंद होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भाभी जी घर पर है! 2.0’ के बंद होने की संभावना &TV में हो रहे बड़े बदलावों के कारण है, जिसके तहत कंपनी नए कंटेंट मेकिंग बंद करने की प्लानिंग कर रही है। शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शो के कलाकार और क्रू 5 अप्रैल को अपना आखिरी एपिसोड शूट करेंगे। &TV के मई 2026 से सशुल्क री-रन चैनल बनने की उम्मीद है। यह बदलाव नए प्रबंधन के कार्यभार संभालने के बाद लागू होगा, जो चैनल की रणनीति में बदलाव की प्लानिंग करेगा

इसका सीधा असर चैनल पर चल रहे मौजूदा शो पर पड़ेगा। चैनल के सबसे फेमस और लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक ‘भाभीजी घर पर हैं!’ के बहुत सारे फैंस हैं, ये अब बंद होने वाला है। खबरों के मुताबिक, इस बड़े बदलाव के तहत ‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’ भी बंद हो जाएगा और शो का आखिरी एपिसोड 16 अप्रैल, 2026 को प्रसारित होने की उम्मीद है। इससे पहले मीडिया में ऐसी अटकलें थीं कि ‘भाभीजी घर पर हैं! 2.0’ ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर शिफ्ट हो जाएगा। कलाकार 5 अप्रैल, 2026 को अपने अंतिम एपिसोड की शूटिंग करेंगे। हालांकि, यह देखना बाकी है कि ‘भाभी जी घर पर हैं!’ जल्द ही वापस आएगा या नहीं।