Business Khas

You are currently viewing प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करें और चर्चा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है. ऐसे में जब प्रियंका ने नया तड़कता-भड़कता पोस्ट किया तो सबकी नजरें यहीं रुक गईं. मगर सब प्रियंका-निक जोनस की 3 साल की क्यूट मालती को देखते रह गए. इस पोस्ट के साथ ग्लोबल स्टार ने 2025 का खुलकर स्वागत किया. चलिए दिखाते हैं तस्वीरें.

प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी सहित कई तस्वीरें शेयर की. पहली तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज रंग की बिकिनी पहन अपने आलीशान विला की छत पर खड़ी दिखाई दे रही हैं. जहां प्रियंका और निक पोज दे रहे हैं वहीं मालती अपना खेलती दिख रही हैं.

वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह बीच पर निक के साथ लाल बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि उनकी बेटी पानी के साथ खेल रही है. एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री जेट स्की पर बैठी नजर आ रही हैं. जबकि अन्य तस्वीरों में प्रियंका और बेटी मालती साथ में नजर आ रही हैं.