अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और उनके पति विजय देवरकोंडा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट के ज़रिए अपने रिश्ते पर उठ रहे सवालों और ट्रोलिंग का जवाब दिया है.
मामला हाल में प्रसारित हुए टीवी शो ‘कॉफी विद करण 9’ के एक एपिसोड से शुरू हुआ, जिसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ पहुंचे थे. शो में दोनों ने अपने रिश्ते और शादी के बारे में बात की थी.
इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के रवैये और दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की टिप्पणियां होने लगीं. कुछ लोगों ने विजय को ‘रेड फ़्लैग’ बताया तो कुछ ने रश्मिका को रिश्ते को लेकर सलाह देनी शुरू कर दी. अब रश्मिका ने एक लंबी पोस्ट लिखकर इन लोगों को जवाब दिया है. इसके कुछ ही देर बाद विजय देवरकोंडा ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि वह और रश्मिका ‘बेहद ख़ुश’ हैं.
