जालंधर, शाहपुर कैंपस में CT इंस्टीट्यूट में बिहार और कश्मीर के छात्रों के बीच खूनी झड़प देखने को मिली। जहां दोनों गुटों में जमकर डंडे-बैट चले। इस दौरान होस्टल में तोड़फोड़ की गई। जिससे कमरों में कांच फैल गया। जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। वहीं घटना में घायल छात्र मीडिया के सामने आया और उसने सारी दास्तां सुनाई।
घायल फस्ट ईयर के छात्र का आरोप है कि 2 दिन पहले उनके खाने में टेबलेट और टेलबट का रैपर मिला था। उन्होंने इसकी शिकायत इंस्टीट्यूट प्रशासन और कैंटीन संचालक से की थी। उनकी मांग थी कि उन्हें सही खाना दिया जाए।
छात्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी छात्रों ने गाली दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। जिसके बाद वह खुद अपने हॉस्टल में आ गए। इस दौरान दोनों में हाथापाई होने लगी और उसने साथियों के साथ मिलकर छुड़वाने लगे। एक सीनियर छात्र ने उसे गले से पकड़कर धक्का दे दिया। जिसके बाद सभी छात्रों में हाथापाई शुरू हो गई और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान अल्ला हो अकबर के नारेबाजी शुरू हो गई। छात्र ने बताया कि छात्रों द्वारा शीशे तोड़े गए और शीशे का टुकड़ा उसके सिर पर लगने से वह चोटिल हो गया। इस दौरान उसके हाथ पर भी चोट आई है।
