Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए चिड़ियाघर का गार्ड शेरों के पिंजरे में घुस

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए चिड़ियाघर का गार्ड शेरों के पिंजरे में घुस

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. बात गर्लफ्रेंड की हो तो, मामला और गंभीर हो जाता है. लेकिन इस चक्कर में ज्यादातर लोगों को मुश्किलों का सामना ही करना पड़ता है. कई बार तो लोग मौत के मुंह में भी समा जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उज्बेकिस्तान के एक प्राइवेट जू का है.

बताया जाता है कि निजी चिड़ियाघर का दरवाजा खुला रह गया था, ऐसे में तीन शेर पिंजरे से निकल कर बाहर भाग गए. गार्ड को लगा कि वे उन तीनों शेरों को पकड़कर पिंजरे में कैद कर देगा. ऐसे में इस घटना का उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, ताकि बाद में वो इसे ‘अपनी प्रेमिका को इम्प्रेस’ करने के लिए भेज सके. लेकिन गलती से गार्ड ने खुद की मौत का वीडियो कैप्चर कर लिया. बताया जाता है कि 44 वर्षीय एफ इरिस्कुलोव (F Iriskulov) प्राइवेट जू में गार्ड थे. उज्जबेकिस्तान के लॉयन पार्क में वे शेरों के पिंजरे की तरफ सुबह 5 बजे पहुंचे और ताला खोल दिया. तभी तीन शेर उस पिंजरे से निकलकर बाहर भाग गए.

ऐसे में गार्ड इरिस्कुलोव उन शेरों को वापस पिंजरे में बंद करने की कोशिश में जुट गए. लेकिन इस दौरान वे अपने मोबाइल में वीडियो शूट करने लगे, ताकि उसे बाद में अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए भेज सकें. जूकीपर इरिस्कुलोव जब शेरों को पुचकारते हुए अंदर जाने को कह रहे थे, तब शेर शुरू में काफी शांत होकर गार्ड को अपनी ओर आते हुए देख रहे थे. ऐसे में गार्ड को बार-बार शेरों में से एक का नाम पुकारते हुए सुना जा सकता है, “सिम्बा… सिम्बा, चुप हो जाओ.” लेकिन थोड़ी ही देर बाद शेरों ने उन पर अटैक कर दिया.