Saturday, May 18, 2024
Homeਧਰਮहोली पर सितारों के साथ हुई थीं ये अजीबोगरीब घटनाएं

होली पर सितारों के साथ हुई थीं ये अजीबोगरीब घटनाएं

हर त्योहार की ही तरह बॉलीवुड और होली का भी खास कनेक्शन है। बॉलीवुड फिल्मों की होली की ही तरह सेलेब्स की होली पार्टी भी काफी मजेदार होती है। यूं तो आपने बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाए जाने वाले होली सॉन्ग के किस्से तो कई बार सुने होंगे। आपने ये भी सुना होगा कि बॉलीवुड में होली पार्टी के ट्रेंड की शुरुआत राज कपूर ने की थी। लेकिन, आज हम आपको होली पार्टी में सेलेब्स के साथ हुई अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। ये तब की बात है जब अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक नहीं बने थे। उनकी एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप हो रही थी और आरके स्टूडियो में होली पार्टी का आयोजन किया गया था। राज कपूर ने अमिताभ बच्चन को भी होली पार्टी का न्योता दिया था। जब अमिताभ बच्चन आए तब राज कपूर ने उनसे कहा, ‘आज इस पार्टी में कई सारे लोग मौजूद हैं। अपनी प्रतिभा को दिखाने का अच्छा मौका है।’ बस फिर क्या था…अमिताभ बच्चन, राज कपूर का इशारा समझ गए। उन्होंने सबके सामने ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाना गाया। अमिताभ बच्चन की आवाज में ये गाना लोगों को इस कदर पसंद आया कि यश चोपड़ा ने इसी गाने को अपनी फिल्म ‘सिलसिला’ में शामिल किया।

भाग्यश्री के पति हिमालय ने रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में इस बात का खुलासा किया था कि होली के मौके पर अभिषेक बच्चन ने भाग्यश्री को पूल में फेंक दिया था। दरअसल, किस्से की शुरुआत करते हुए हिमालय ने बताया था कि “भाग्यश्री को होली पसंद नहीं है। होली वाले दिन वह अपने आप को कमरे में बंद कर लेती थीं और मुझे बाहर भेज देती थीं। एक बार अमिताभ बच्चन ने उन्हें अपनी होली पार्टी में बुलाया। भाग्यश्री उन्हें मना नहीं कर पाईं और उनकी पार्टी में चली गईं।जब हम पार्टी में पहुंचे तब अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान दौड़ कर आए और उन्होंने भाग्यश्री को उठाकर रंगो वाले पूल में फेंक दिए। मैं भाग्यश्री से बहुता नाराज था उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ होली खेली लेकिन मेरे साथ नहीं। हालांकि, कुछ समय बाद मैंने उन्हें माफ कर दिया और अगले साल उन्होंने मेरे साथ होली खेली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments