Business Khas

Latest news
ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਲਈ ਬਦਲਦਾ ਦੌਰ, ਏਆਈ ਅਤੇ ਨਵੀਂ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਬਣੀ ਵੱਡੀ ਚੁਣੌਤੀ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇਵਗੌੜਾ ਦੀ ਪਤਨੀ ਚੇਨੰਮਾ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਭਾਰਤ ਦੇ ਪੁਲਾੜ ਇਤਿਹਾਸ ‘ਚ ਇਤਿਹਾਸਕ ਪਲ, ਵਿਕਰਮ-1 ਸ੍ਰੀਹਰੀਕੋਟਾ ਤੋਂ ਲਾਂਚ ਕੈਨੇਡਾ ਦੀ ਜਿੰਮ ਤੋਂ ਸਿੱਖ ਸ਼ਖਸ ਨੂੰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਬਾਹਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 8 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ‘ਚ ਲੂ ਦਾ ਅਲਰਟ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ 1000 ਰੁਪਏ ਸਕੀਮ ਵਿਚ ਫਰਜ਼ੀਵਾੜਾ ਬੂਥ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਹੁਣ 3 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਭਰਨਗੇ ਗਣਨਾ ਫਾਰਮ  ₹257.32 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ-ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜਮਾਰਗ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਰਸਤਾ ਸਾਫ਼ ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ
You are currently viewing 471 दिन बाद मौत के चंगुल से निकलने वाली 3 महिलाएं

471 दिन बाद मौत के चंगुल से निकलने वाली 3 महिलाएं

इजराइल, गाजा से रिहा की गई पहली तीन महिला बंधक इजराइल पहुंच गई हैं. इजराइल की सेना ने रविवार को यह घोषणा की. इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम के कुछ घंटों बाद इन बंधकों को रिहा किया. बंधकों की माताएं उनसे मिलने का इंतजार कर रही थीं. वीडियो फुटेज में रिहा की गई महिला बंधकों को ले जाते हुए देखा गया. उनके चारों तरफ बड़ी भीड़ थी, जिनमें से कई लोगों ने अपने फोन पकड़ रखे थे और वीडियो बना रहे थे. वाहनों के साथ हथियारबंद लोग थे, जिन्होंने हरे रंग की हमास की हेडबैंड पहन रखी थी और वे हजारों की संख्या में पहुंची अनियंत्रित भीड़ से कारों की रक्षा करने के लिए मशक्कत कर रहे थे.

रोमी गोनेन (24 वर्ष) रोमी गोनेन नाम की महिला को 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजराइल में नोवा संगीत समारोह से अगवा किया गया था. उस सुबह गोनेन की मां, मेरव और उनकी सबसे बड़ी बेटी ने गोनेन से बात करते हुए लगभग पांच घंटे बिताए. गोनेन ने अपने परिवार को बताया कि कारों से भरी सड़कों पर भागना असंभव है और वह झाड़ियों में आश्रय लेंगी.

इसके बाद गोनेने कहती हैं, ‘‘मम्मी मुझे गोली मार दी गई, कार पर गोली चलाई गई, सभी को गोली मार दी गई.मैं घायल हूं और खून बह रहा है. मां, मुझे लगता है कि मैं मर जाऊंगी.’’ अपहरण के कुछ सप्ताह बाद एक संवाददाता सम्मेलन में गोनेने की मां ने यह बात बताई थी. एमिली दामरी एक ब्रिटिश-इजराइली नागरिक हैं जिसे हमास के हमले से बुरी तरह प्रभावित एक गांव किबुत्ज कफर अजा में उनके अपार्टमेंट से अगवा किया गया था. वह युवा वयस्कों के लिए पड़ोस के एक छोटे से अपार्टमेंट में रहती थीं, जो गाजा के किबुत्ज के सबसे नजदीक का हिस्सा था.