ट्विशा मामले में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) आज कोर्ट में अपना पक्ष खुद ही रख रही हैं. इस दौरान कोर्ट रूम में जमकर बहस हो रही है. बताया जा रहा है गिरिबाला बहुत गुस्से में चिल्ला रही हैं और सीसीटीवी को लेकर बताया कि मुझे नहीं मालूम फुटेज किसने बाहर किए. उन्होंने कोर्ट में जज के सामने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने उनके बेटे समर्थ को जबलपुर हाईकोर्ट में थप्पड़ मारा था.
सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह के आरोपों पर ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. इस दौरान कोर्ट रूम में जज के सामने ही हाथापाई की नौबत तक आ गई और ट्विशा के वकील ने गिरिबाला से थप्पड़ के आरोप पर “शिकायत कहा हैं?” पूछा.
