दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ मेला भारत की समृद्ध विविधता और आध्यात्मिकता को प्रदर्शित करने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है। महाकुंभ को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक मेले में से एक माना जाता है। कुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज (इलाहाबाद), हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में होता है। कुंभ में संतों, साधुओं और तीर्थयात्रियों से भन्ने जीवंत वातावरण वास्तव में अविस्मरणीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बनाता है।
प्रयागराज देश दुनिया से पधारने वाले 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु तैयार है। गली, चौराहों पर महाकुंभ की रौनक दिखने लगी है। दीवारों में भी संस्कृति के रंग भरे जा रहे हैं। भारत की सभ्यता को चित्रों के माध्यम से उकेरा जा रहा है। 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ मेला शुरू हो रहा है। यह 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस बार महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है।
