भारत, चीन, थाईलैंड और इंडोनेशिया समेत कई एशियाई देशों के निर्यात पर मेक्सिको के इस टैरिफ़ का असर पड़ेगा. मेक्सिको के लिए इन देशों का निर्यात अब महंगा हो जाएगा. मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडियो शिनबॉम ने कहा है कि घरेलू उत्पादन और रोज़गार बढ़ाने के लिए टैरिफ़ बढ़ाने का ये कदम जरूरी है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से ख़बर दी है कि मेक्सिको के इस कदम से भारत में काम कर रही फॉक्सवैगन और ह्यूंदै जैसी ऑटो कंपनियों के नौ हजार करोड़ रुपये के कार निर्यात पर असर पड़ सकता है.
