Business Khas

You are currently viewing 56 साल तक अपने बॉक्सर भाई को छुड़ाने के लिए लड़ी

56 साल तक अपने बॉक्सर भाई को छुड़ाने के लिए लड़ी

यह कहानी एक बहन के कठिन संघर्ष की है, जिसने अपने भाई को निर्दोष साबित करने और उसे मृत्यु दंड से बचाने के लिए 56 वर्षों तक अनगिनत लड़ाइयां लड़ीं. यह सिर्फ एक कानूनी लड़ाई नहीं थी, बल्कि एक ऐसी प्रक्रिया थी जो पूरी तरह से इंसानियत और न्याय के बीच की सीमा को चुनौती देती है. जब सितंबर 2024 में, 88 वर्षीय इवाओ हकामाता को निर्दोष ठहराया गया, तो वह शायद उस पल को समझ भी नहीं सके, जिसे उनके जीवन के सबसे बड़े संघर्ष का अंत कहा जा सकता था.

91 साल की हिडेको हकामाता इस लड़ाई में अपने भाई के साथ खड़ी रही हैं. उनका कहना है कि मैंने उन्हें बताया कि उन्हें बरी कर दिया गया है, लेकिन वह चुप रहे. मुझे यह समझ नहीं आया कि वह समझ पाए या नहीं. इवाओ का नाम जापान के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मौत की सजा पाने वाले व्यक्ति के तौर पर दर्ज है, लेकिन इस प्रकरण ने जापान के न्याय व्यवस्था की क्रूरता को भी उजागर किया. इसे समझने की जरूरत है क्योंकि न्याय में इतनी देरी का मतलब तो यही हुआ कि ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या.