Business Khas

You are currently viewing कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, रुपये में कमजोरी

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, रुपये में कमजोरी

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, रुपये में कमजोरी और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार निकासी के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे सत्र में बिकवाली का दौर जारी रहा। सेंसेक्स 77,378.91 के पिछले बंद के मुकाबले 76,629.90 पर खुला और 800 अंकों या 1 फीसद से अधिक की गिरावट के साथ 76,535.24 के इंट्राडे निचले स्तर पर आ गया।

निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,431.50 के मुकाबले 23,195.40 पर खुला और 250 अंक या 1 प्रतिशत से अधिक 23,172.70 के स्तर पर टूट गया। मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में बिकवाली तेज रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 2 फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई।