त्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal Murder Case) के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या (Umesh Pal Murder Case) के बाद तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद प्रदेश पुलिस फुल एक्शन में है। इसी बीच उमेश पाल की मां (Mother of Umesh Pal) का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी की बात पर भरोसा है। सीएम जरूर उन्हें (आरोपियों) मिट्टी में मिला देंगे। जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड के बाद आगरा से भाजपा सांसद और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए प्रयागराज पहुंचे। बघेल ने उमेश पाल की मां से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना देने के साथ आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भी आश्वसन दिया।
