Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ

कचरे के ढेर में मिले श्री गुटका साहिब के अंग

फगवाड़ाः जिला कपूरथला शहर फगवाड़ा में स्थित वरिंदर नगर पार्क के पास बेअदबी का मामला सामने आया है। वरिंदर नगर पार्क के पास से आज श्री गुटका साहिब के अंग पड़े मिले। इस घटना के बाद फगवाड़ा की सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। श्री गुटका साहिब के अंग मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा के एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में सिख संगत इकट्ठी हो गई। संगत के पहुंचने के बाद श्री गुटका साहिब के अंगो को कूड़े के ढेर से उठाया गया। बता दें कि शहर में एक बार पहले भी बंगा रोड पर इस तरीके से ही बेअदबी की घटना का मामला सामने आ चुका है। सिख समुदाय का आरोप है कि अभी तक पुलिस द्वारा कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है।जिसके बाद शरारती अनंसरों द्वारा आज फिर से इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना को लेकर आज सिख जत्थेबंदियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि अगर जो लोग अपने घर में श्री गुटका साहिब को रख नहीं सकते तो वे फगवाड़ा के श्री गुरुद्वारा साहिबों में इनको जमा करवा दें। ताकि इस तरह की बेअदबी न हो सके।