Business Khas

Latest news
ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें शुरू इंटरनेट की दुनिया में किसी पर मत करें भरोसा ਕੇਂਦਰੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਕਰਕੇ ਆਟੋ ਸੇਲ ਪਰਚੇਸ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੀਟ ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਵਿਵਾਦ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਦਿੱਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਹੱਕ 'ਚ ਡਟੇ ਦਿਲਜੀਤ ਦੁਸਾਂਝ ਗੜ੍ਹਾ ਦਾ ਕਬੀਰ ਪਾਰਕ ਬਣਿਆ ਬਦਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੁਧਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ डीजीपी अनुराग धनखड़, एक साल पहले संभाला था पद, मचा हड़कंप ਸੰਸਦ ਦਾ ਮਾਨਸੂਨ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਬਹਿਬਲਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਤਲਬ ਕੇਐੱਮਵੀ ਦੀ ਐੱਨਸੀਸੀ ਕੈਡੇਟ ਨੇ ਇੰਟਰ ਗਰੁੱਪ ਸਪੋਰਟਸ ਸ਼ੂਟਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ
You are currently viewing ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर

ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर

जालंधर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाने के निर्देश दिए।

यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लेक्स में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि सड़क नियमों का पालन सुनिश्चित बनाने के लिए अंडर एज ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, ओवर हाइट वाहनों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए।
साथ ही उन्होंने आम लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर ऑटो रिक्शों में ओवरलोडिंग को रोकने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाने को कहा। ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के लिए की जा रही कार्रवाई का जायजा लेते हुए उन्होंने एस.डी.एम. को पुलिस विभाग और संबंधित रोड एजेंसी के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उन्होंने नगर निगम जालंधर, पीडब्ल्यूडी और मंडी बोर्ड को निर्देश दिए कि सड़कों पर पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किए जा सकने वाले कार्यों की विस्तृत योजना तैयार करके पेश की जाए, ताकि उस पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

बैठक में सचिव, आर.टी.ए. बलजिंदर सिंह ढिल्लों, ए.टी.ओ. विशाल गोयल के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य भी मौजूद थे।