Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing पेटीएम के शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट, RBI के बैन से 9646 करोड़ रुपये की मार्केट कैप साफ

पेटीएम के शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट, RBI के बैन से 9646 करोड़ रुपये की मार्केट कैप साफ

भारतीय डिजिटल भुगतान फर्म पेटीएम (Paytm) के शेयर में शुक्रवार को 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का बुधवार को निर्देश दिया था. इसके बाद कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 487.05 रुपये पर पहुंच गए. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 20 प्रतिशत गिरकर 487.20 रुपये पर रहे. कंपनी का बाजार पूंजीकरण (MCAP) भी 9,646.31 करोड़ रुपये घटकर 38,663.69 करोड़ रुपये हो गया. पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि, ‘आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है, 29 फरवरी के बाद भी हमेशा की तरह काम करता रहेगा. हर चुनौती का एक समाधान है और हम पूरी ईमानदारी से अपने देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’