मथुरा, इन दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य काफी ट्रेंड में हैं, जिसके पीछे की वजह उनकी वायरल वीडियो हैं. हाल ही में अनिरुद्धाचार्य बिग बोस में भी नजर आए थे. जिसके बाद वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए थे. वहीं हाल ही में वह मथुरा के फेमस संत प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां वह संत प्रेमानंद के सामने घुटनों पर बैठे हुए है और प्रेमानंद महाराज ने उन्हें ऐसी सलाह दे डाली जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है. संत प्रेमानंद महाराज ने अनिरुद्धाचार्य ने एक ऐसी सलाह दी जिसे सुनकर आप भी कहेंगे बात तो सही है. प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘ध्यान रखें कि आप कभी भी किसी मां-बहन को उस नजर से न देखें जो हमारे धर्म के विरुद्ध हो.’ प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि जब आप भागवत में बैठते हैं, तो भागवत के गुरु भगवान श्री कृष्ण हैं, वे सुखदेव जी हैं, वे भगवान व्यास देव जी हैं, वे विभिन्न अवतार हैं. उन्हें धारण करें और उन्हें प्रणाम करें और कहें… हे हरि, सभी आपके ही रूप हैं. प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बीच की बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य काफी ट्रेंड में
- Post author:businesSsKhas
- Post published:November 25, 2024
- Post category:ਧਰਮ
