नई दिल्ली: अमेजन के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन जेफ बेजोस (60) अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज (55) से शादी करने जा रहे हैं. ये शादी कोलोराडो के एस्पेन में 28 दिसंबर को होगी और इस शादी का खर्च सुनेंगे तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. क्योंकि इसमें 200-300 करोड़ नहीं बल्कि 5000 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं.
शादी का खर्च 600 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है जो कि रुपये में करीब पांच हजार करोड़ बैठता है. डेलीमेल में छपी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि शादी के लिए केविन कॉस्टनर के 160 एकड़ के रेंच को चुना गया है. शादी से पहले के सभी सेलिब्रेशन पॉश सुशी रेस्त्रां मात्सुहिसा में होंगे. इसे 26 और 27 दिसंबर के लिए बुक करवाया गया है.
