Business Khas

You are currently viewing एक एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना में कम से कम 96 लोगों की मौत

एक एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना में कम से कम 96 लोगों की मौत

दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को लैंडिंग के वक़्त एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. इस विमान में 181 लोग सवार थे, जिनमें 175 यात्री और चालक दल के छह सदस्य शामिल थे.

दक्षिण कोरिया के अग्निशमन विभाग के मुताबिक़ इस हादसे में कम से कम 96 लोगों की मौत हुई है. जेजू एयर का यह विमान कथित तौर पर बैंकॉक से दक्षिण कोरिया वापस आ रहा था. बताया जा रहा है कि विमान के लैंड करते वक़्त यह हादसा हुआ है.