Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing OYO ने एक बड़ा ऐलान किया अनमैरिड कपल अब रूम बुक नहीं कर पाएंगे

OYO ने एक बड़ा ऐलान किया अनमैरिड कपल अब रूम बुक नहीं कर पाएंगे

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के नए स्टार्टअप OYO ने एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने अपने चेक-इन रूल्स में बदलाव किया है और कंपनी से जुड़े होटल में इसे लागू करने को कहा है. ओयो के नए नियम के मुताबिक, अनमैरिड कपल अब रूम बुक नहीं कर पाएंगे. होटल बुकिंग कंपनी OYO ने पार्टनर होटलों के लिए चेक-इन नियमों में संशोधन किया है और इस साल से नए दिशा-निर्देश पेश किए हैं, जिसमें कहा गया है कि अविवाहित जोड़े अब चेक-इन नहीं कर सकते और यह नियम उत्तर प्रदेश के मेरठ से लागू होगा.

कंपनी ने अपने पार्टनर होटलों से कहा है कि चेक-इन करते समय सभी कपल से उनके रिलेशनशिप के वैलिड प्रमाण मांगे. OYO के पार्टनर होटलों को ऑनलाइन बुकिंग करने पर भी यह नियम लागू होंगे. हालांकि, ओयो ने होटलों को अपने हिसाब से सोशल स्थिती और जरूरत को देखते हुए फैसला लेने का अधिकार भी दिया है. इसका मतलब है कि कंपनी के पार्टनर होटल यह नियम अपने हिसाब से लागू कर सकेंगे.

यह नियम अभी फिलहाल मेरठ के ओयो होटलों पर लागू होगा, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक अगर यहां से कंपनी को बेहतर फीडबैक मिलता है, तो वह इस नियम को बाकी शहरों में भी लागू करने पर विचार करेगी. ओयो की ओर से कहा गया कि मेरठ के लोगों ने अविवाहित कपल्स को होटल न देने की अपील की थी. इसके अलावा देश भर से कई याचिकाएं भी इस सिलसिले में दाखिल की गईं थी.