Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਹੋਣ ਦਾ ਸੁਨਹਿਰੀ ਮੌਕਾ ਜਾਣੋ 10 ਗ੍ਰਾਮ ਸੋਨੇ ਦੀ ਕਿੰਨੀ ਕੀਮਤ? ਕੇਸ ਡਾਇਰੀ ‘ਚ ਵਰਤੇ ਜਾਣਗੇ 52 ਸ਼ਰਧਾਪੂਰਵਕ ਸ਼ਬਦ 628ਵੇਂ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ 'ਤੇ, ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ 'ਤੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भ... ਸਾਬਕਾ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਝੰਡਾ ਲਹਿਰਾਉਣ ਦੀ ਰਸਮ ਅਦਾ ਕੀਤੀ ਗਰਮੀਆਂ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਵਿਚ ਵਾਧੇ ਬਾਰੇ ਵੱਡੀ ਖਬਰ... ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਖੰਘ ਸਿਰਪ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦੂਜੀ ਲਹਿਰ ਕੱਚੇ ਤੇਲ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ’ਚ ਆਈ ਗਿਰਾਵਟ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਵੱਲੋਂ ਬਿਆਸ ਦਰਿਆ 'ਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵਧਣ ਕਾਰਨ ਚੇਤਾਵਨੀ ਜਾਰੀ
You are currently viewing उड़न तश्तरी से आए थे एलियन, हमले की थी तैयारी

उड़न तश्तरी से आए थे एलियन, हमले की थी तैयारी

अमेरिका , अमेरिका के वैज्ञानिक और सरकार एलियन को लेकर कई दावे करती रही हैं. अमेरिकी नागरिक भी कई मौकों पर आसामन में रहस्यमयी वस्तु देखने के दावे कर चुके हैं. ऐसा माना जाता रहा है कि जैसे हम साइंस में तरक्की करके अंतरिक्ष में दूसरी दुनिया या फिर मानव बस्ती बसाने की कोशिश कर रहे हैं, वैसे ही एलियन की दुनिया भी इंसानों से ज्यादा तरक्की की हैं. वे भी अंतरिक्ष में जीवन की तलाश में भटकते रहे हैं. हो सकता हो कि वे हमारी धरती पर नजर रख रहे हैं. सिर्फ अमेरिका ही नहीं दुनिया के कई देश आसमान में रहस्यमयी वस्तु देखे जाने का दावा कर चुके हैं. अमेरिका में 1953 में एक नाई (बार्बर) के दावे से हड़कंप मच गया था.

साल 1953 में नाई और उसके दोस्तों ने दावा किया था कि जब वे जॉर्जिया के मैबलटन के बैंकहेड हाईवे से जा रहे थे तब उनके ट्रक से अजीब प्राणी (एलियन) टकराए थे. उन्होंने ये भी दावा किया था कि एक उड़न तश्तरी हाईवे के पास स्थित मैदान में उतर रही थी. ये जीव उसमें सवार होने के लिए भाग रहे थे. इसी दौरान में एक जीव उनके ट्रक से टकरा गया था. फिर दो जीव तश्तरी में उड़कर गायब हो गए थे और एक मर गया था. इस खबर को अमेरिकी मीडिया में खूब कवरेज मिली थी. नाई और उसके साथियों को भी देशभर में फूल कवरेज मिली था. वे रातों-रात स्टार बन गए थे. हालांकि, वैज्ञानिकों ने जांच में उनके दावों का झूठा करार दिया था.