Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing महिला खिलाड़ी के साथ 2 साल तक बलात्कार, कोच समेत 60 से अधिक लोगों पर आरोप

महिला खिलाड़ी के साथ 2 साल तक बलात्कार, कोच समेत 60 से अधिक लोगों पर आरोप

केरल , केरल के पथानामथिट्टा में 2 साल के दौरान एक लड़की से कई बार बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे लेकर 4 एफआईआर दर्ज की हैं और 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में 60 से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह है। पुलिस के हवाले से बताया गया कि पीड़िता दो महीने पहले ही 18 साल की हुई है। आरोप है कि 16 साल की उम्र से ही उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया। यह मामला उस वक्त सामने आया जब बाल कल्याण समिति की ओर से काउंसलिंग की जा रही थी।

शैक्षणिक संस्थान में पीड़िता के टीचर्स की ओर से शिकायत की गई थी कि उसके व्यवहार में बदलाव आ रहा है।पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव ने बताया कि किशोरी ने स्कूल काउंसलिंग सेशन के दौरान यौन शोषण के बारे में बताया। इसके बाद बाल कल्याण समिति की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। लड़की एक खिलाड़ी है जिसके साथ पथानामथिट्टा में खेल शिविरों सहित कई स्थानों पर कोचों, सहपाठियों और स्थानीय निवासियों ने दुर्व्यवहार किया था। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि पीड़िता के पास अपना फोन नहीं है। उसने अपने पिता के मोबाइल में करीब 40 लोगों के नंबर सेव किए थे, जिन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।