Business Khas

Latest news
ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਰਿਮਾਂਡ ‘ਤੇ ਨੈਤਿਕ ਸਿੱਖਿਆ ਇਮਤਿਹਾਨ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕ ਇਨਾਮ ਵੰਡ ਸਮਾਗਮ ਪੰਜਾਬ ਐਵਨਿਊ ਵਿੱਚ ਗਲੀ ਖੋਦਣ ਦੌਰਾਨ ਨਿਕਲਿਆ ਡੂੰਘਾ ਖੂਹ, ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵਿੱਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਸਗੋਂ ਪੰਜਾਬੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਦੀ ਚਮਕ ਵੀ ਸਾਫ ਨਜਰ ਆ ਰਹੀ ਜੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ UAE ਪਹੁੰਚੇ PM ਮੋਦੀ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਦੀ ਸਮਸਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਏ ਡੀ ਸੀ ਪੀ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਗੁਰਬਾਜ਼ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮਿਲੇ : ਰਜਿੰਦਰ ਬੇਰੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ 15 ਘੰਟੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਅਤੇ ਤਿੱਖੀ ਧੁੱਪ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਸਨਾਤਨੀ ਨਜ਼ਰ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ/ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀਆਂ ਦਾ ਤੀਜਾ ਦਿਨ ; 105 ਨਾਮਜ਼ਦਗੀਆਂ ਦਾਖ਼ਲ क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता पर FIR, औरतों के खिलाफ शर्मनाक बात कहने का आरोप ਅਤੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਅਦਾਕਾਰ ਯੋਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਇੱਕ ਵੱਡੇ ਵਿਵਾਦ ਵਿੱਚ ਫਸ ਗਏ ਹਨ।
You are currently viewing प्यासे बंदर को बोतल छीनता देख मां ने दिखाया बड़ा दिल

प्यासे बंदर को बोतल छीनता देख मां ने दिखाया बड़ा दिल

मां ममता की मूरत होती है। मां को लेकर इतनी शेरों और शायरियां और कविताएं आदि यूं ही नहीं लिखी जाती है। मां का व्यक्तित्व सच में विशाल होता है। वह अपने बच्चों के साथ-साथ हर उस बच्चे की भावना को समझ लेती है। जो भूखा या प्यासा हो, शायद इसीलिए वो मां होती है। इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां प्यासे बंदर को बोतल छीनता देख उसे अपने हाथों से पानी पिलाती है।

लेकिन क्लिप की शुरुआत कुछ इस प्रकार होती है। जिससे हर किसी को लगता है कि बंदर उन स्कूली बच्चों को परेशान करने आया है। जो स्कूल बैग लेकर खड़े है। लेकिन वीडियो में आया ट्विस्ट लोगों का दिल जीत लेता है। अब यूजर्स इस पर मां के प्यार पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।इस वीडियो में एक नन्हे बंदर को स्कूली बच्चे के बैग के पास कूद-फान मचाए हुए देखा जा सकता है। बंदर की इस हरकत से वह छात्र भी डरा हुआ नजर आता है। बंदर उसके स्कूल बैग से पानी की बोतल निकालने की कोशिश करता नजर आता है। क्योंकि उसे प्यास लगी होती है। लेकिन जब वो ऐसा कर पाने में असफल रहता है और लगातार कोशिश कर रहा होता है।

तब एक मां आती है। आंटी को ‘मां’ इसलिए भी कहां जा सकता है, क्योंकि जिस अवस्था में उस समय वह बंदर था। उसे सिर्फ एक मां ही शांत करा सकता है। जब आंटी आती है और उस बच्चे के बैग से पानी की बोतल निकालकर उस नन्हे बंदर को पानी पिलाती तो यह एक बेहद ही भावुक करने वाला क्षण होता है।