Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing डोनाल्‍ड ट्रंप को खुफिया प्‍लान, सन्‍न रह गए कनाडाई बिजनेसमैन

डोनाल्‍ड ट्रंप को खुफिया प्‍लान, सन्‍न रह गए कनाडाई बिजनेसमैन

कनाडा , अमेरिका की सत्‍ता में आते ही डोनाल्‍ड ट्रंप ने सबसे पहले ट्रूडो की ही सिट्टी पिट्टी गुल कर दी. कनाडाई पीएम की इस वक्‍त चेहरे की रौनक उड़ चुकी है. ना सिर्फ ट्रंप ने कनाडा पर 25 परसेंट टेरेफ लगा दी है. बल्कि उनका प्‍लान तो इससे भी काफी बड़ा है. ट्रूडो ने अपने देश के व्‍यापारियों से बातचीत करते हुए इस सच का खुलासा किया.

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में जस्टिन ट्रूडो कनाडा में व्‍यापारियों के एक ग्रुप से मिले. उन्‍होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कनाडा को अपने में मिलाने की धमकी वास्तविक बात है. ऐसा कहने से पहले उन्‍होंने वहां मौजूद कैमरे और माइक्रोफोन को बंद करवा दिया था. ट्रूडो की टिप्पणियों को सबसे पहले टोरंटो स्टार मीडिया हाउस ने रिपोर्ट किया था. ट्रूडो को लगा कि मीडिया को बाहर निकाल दिया गया है. उनकी यह बात माइक्रोफोन में कैद हुई.

ट्रम्प के शपथ ग्रहण से पहले ही ट्रूडो ने उनके बयान पर जवाब देते हुए कहा था कि यह उनकी टैरिफ बढ़ाने को लेकर धमकियों के परिणामों से ध्यान हटाने का मात्र एक तरीका है. उन्होंने कहा कि कनाडा अमेरिकी का एक और राज्य नहीं बनने वाला. कनाडाई लोगों को कनाडाई होने पर बहुत गर्व है. हम अमेरिकी नहीं हैं. ट्रूडो ने CNN से कहा था कि डोनाल्‍ड ट्रम्प एक कुशल वार्ताकार हैं. लोगों को उनका बयान कुछ हद तक विचलित कर सकता है. वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्‍योंकि तेल, गैस, बिजली, स्टील, एल्युमीनियम, लकड़ी और कंक्रीट पर 25% टैरिफ के बारे में बातचीत से ध्यान हटाया जा सके.”