Business Khas

Latest news
ਪੰਜਾਬ ਦੇ 5 ਵੱਡੇ ਮੰਦਿਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ‘ਚ 6 ਜੂਨ ਤੋਂ ਭਾਰਤ-ਅਫਗਾਨਿਸਤਾਨ ਟੈਸਟ ਮੈਚ भारत से सीमा विवाद को लेकर बयान से भड़के लोग कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर क्यों लगाई जा रहीं अटकलें ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਪੁਲੀ ਅਲੀ ਮਹੱਲਾ ਵਿਖੇ ਅਰਦਾਸ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਵੋਟਰ ਮੈਪਿੰਗ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਬੂਥਾਂ ’ਤੇ 7 ਜੂਨ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ’ਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਨਲਾਈਨ ਵਰਕ ਰੈਡੀਨੈਂਸ ਟੈਸਟ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੈਂਟ ਦੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ
You are currently viewing श्रद्धालुओं की भीड़ से पटना जंक्शन पर हड़कंप, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

श्रद्धालुओं की भीड़ से पटना जंक्शन पर हड़कंप, ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी

महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. जिससे पटना जंक्शन सहित बिहार के कई रेलवे स्टेशनों पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. गुरुवार को पटना जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर भारी भीड़ देखने को मिली. यात्रियों की संख्या इतनी अधिक थी कि पांच और छह नंबर प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची. खासतौर पर पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ इस कदर बढ़ गई कि लोग ट्रेन के दरवाजों और यहां तक कि दो बोगियों के बीच खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हो गए.

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस जैसी यूपी जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के जनरल कोच में श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ थी. ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई. इसके बावजूद प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की पर्याप्त तैनाती नहीं थी, जिससे स्थिति और बेकाबू होती दिखी.