Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing ममता कुलकर्णी का बदला हुलिया, नया अंदाज सोशल मीडिया पर देखकर कई लोग हैरान

ममता कुलकर्णी का बदला हुलिया, नया अंदाज सोशल मीडिया पर देखकर कई लोग हैरान

साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए। दरअसल ममला ने भी अपने उस अवतार से ब्रेक ले लिया है। वो अपने दोस्तों के साथ इस वक्त गोवा में छुट्टियां मनाने पहुंची हैं जहां एक बार फिर से वो अपने पुराने लुक में दिख रही हैं। इस वकेशन मोड के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। ममता कुलकर्णी इस वक्त भगवा वस्त्रों में बिल्कुल नहीं दिख रहीं। अपने कुछ दोस्तों के साथ गोवा वाले ट्रिप पर हैं जिसमें ममता अपने पुराने अवतार में दिख रही हैं। हाल ही में ममता टीवी शो पर भी नजर आई थीं। करीब 25 साल बाद कमबैक करते हुए ममता कुलकर्णी पिछले दिनों ‘लाफ्टर शेफ 3’ के सेट पर दिखी थीं।

खैर, अब ममता का नया अंदाज सोशल मीडिया पर देखकर कई लोग हैरान दिख रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गोवा ट्रिप जर्नी की कई झलकियां शेयर की हैं। इनमें वो अपने मोबाइल से वीडियो शूट करती भी दिख रही हैं और साथ मौजूद अपने दोस्तों से भी मिलवा रही हैं। उनके वीडियो को देखकर कुछ लोग हैरान हैं और कहा है- आपने चंदन टीका हटाकर, भगवा अब साइड में रख दिया क्या? एक ने कहा- ये तो नकली साध्वी निकलीं। कुछ ने कहा है- बैक टु ट्रैक। हालांकि, किसी ने ये भी लिखा है- उनके गले में रुद्राक्ष दिख रहा है।