Business Khas

You are currently viewing रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ दाऊद इब्राहिम यानी बड़े साहब का रोल प्ले

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ दाऊद इब्राहिम यानी बड़े साहब का रोल प्ले

दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अगर किसी सवाल की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी, तो वो ये था कि आखिर इस फिल्म का बड़े साब कौन है और इस रोल को कौन करेगा. ऐसा भी अफवाहें उड़ी थीं कि इमरान हाशमी इस रोल में नजर आ सकते हैं. हालांकि, ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के साथ सबकुछ साफ हो गया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. पहले पार्ट की रिलीज के बाद जैसा अनुमान लगाया जा रहा था कि बड़े साहब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम हो सकता है, ठीक वैसा ही हुआ. दाऊद इब्राहिम के कैरेक्टर को ही फिल्म में बड़े साहब कहा गया है.