Business Khas

You are currently viewing हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण में करने गया था कांड, गोलियों के साथ शख्स गिरफ्तार

हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण में करने गया था कांड, गोलियों के साथ शख्स गिरफ्तार

हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार (12 मई) को गुवाहाटी में लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री की शपथ ली. हिमंत के अलावा 4 विधायकों रामेश्वर तेली, अजंता नेओग, AGP के अतुल बोरा और BPF के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं. शपथ ग्रहण समारोह स्थल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से कथित तौर पर कुछ गोलियां बरामद की गईं हैं. असम पुलिस ने यह जानकारी दी है.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि खानपारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से गोलियां बरामद की गईं है. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उसे बसिष्ठ पुलिस थाने ले जाया जा रहा है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. उन्होंने कहा,‘‘ गोलियां बरामद होने से संबंधित परिस्थितियों और क्या इसमें कोई सुरक्षा खतरा शामिल था, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.’