Business Khas

Latest news
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम ਟਰੈਫਿਕ ਰੂਲਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਰਮੀ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਧਰਨੇ ਮਾਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ PhD ਸਕਾਲਰ ਦੀ ਮੌਤ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ 2 ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਮੁਅੱਤਲ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ₹16 ਲੱਖ ਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਕੱਲ੍ਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਐਲਾਨ... ਜੈ ਕਬੀਰ ਧੰਨ ਕਬੀਰ ਯੂਥ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋਂ ਸਤਿਗੁਰੂ ਕਬੀਰ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ 628ਵਾਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇ... ਮਾਨਸੂਨ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਵਰਖਾ ਨਾਲ ਮਜ਼ਾਰੀ ਵਿਖੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਲਗਾਏ ਛਾਂਦਾਰ, ਫਲਦਾਰ ਤੇ ਔਸ਼ਧੀ ਬੂਟੇ : ਸੋਮ ਨਾਥ ਗੱਡੀ ਟਰਾਂਸਫਰ ਕਰਵਾਉਣ ਵਿੱਚ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸਕਲਾ ਭਾਜਪਾ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀ ਏਕਤਾ ਨਾਲ 2027 ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਪ੍ਰਚੰਡ ਜਿੱਤ ਹੋਵੇਗੀ : ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਲਾਠੀਚਾਰਜ ਦੇ ਰੋਸ ‘ਚ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ ਟਿਊਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਨਾਲ ਪਿਆ ਪਿਆਰ, ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਪਤੀ ਨੇ ਜੀਵਨਲੀਲ੍ਹਾ ਕੀਤੀ ਸਮਾਪਤ
You are currently viewing गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम

जालंधर, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेत्रत्व में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 14 मंडलों में श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने सभी मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरुओं के आदर्शों और शिक्षाओं को अपनाकर ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।मंडल नंबर-2 का कार्यक्रम कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में रेरू पिंड में आयोजित हुआ, जिसमें नवल कंबोज एवं हैप्पी दीवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंडल नंबर-3 का कार्यक्रम गुरप्रीत विक्की की अध्यक्षता में संतोखपुरा में आयोजित किया गया, जिसमें सुशील शर्मा एवं हनी कंबोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल नंबर-4 का कार्यक्रम आशीष सहगल की अध्यक्षता में माता चिंतपूर्णी जी मंदिर में आयोजित हुआ, जिसमें कृष्ण देव भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंडल नंबर-5 का कार्यक्रम चंदन रखेजा की अध्यक्षता में रामा मंडी में आयोजित किया गया, जिसमें अमरजीत सिंह गोल्डी एवं गोल्डी भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल नंबर-6 का कार्यक्रम संदीप कुमार की अध्यक्षता में चौगिट्टी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया एवं शाम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मंडल नंबर-7 का कार्यक्रम प्रदीप कपानिया की अध्यक्षता में गुरुद्वारा गुरु रविदास महाराज जी, सोढल रोड में आयोजित किया गया, जिसमें पुनीत शुक्ला एवं अश्वनी भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल नंबर-8 का कार्यक्रम क्षितिज ढल की अध्यक्षता में गुरुद्वारा रविदास महाराज जी, गोपाल नगर में आयोजित हुआ, जिसमें सुभाष सूद एवं दविंदर कालिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बस्ती गुजा मंडल का कार्यक्रम ऋषि बहल की अध्यक्षता में बाबा बालक नाथ मंदिर, दिलबाग नगर में आयोजित किया गया, जिसमें रमन पब्बी एवं हिमांशु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बस्ती दानिशमंदा मंडल का कार्यक्रम मनीष बल की अध्यक्षता में श्री गुरु रविदास भवन में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की एवं कुणाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

घास मंडी मंडल का कार्यक्रम अजय ठाकुर की अध्यक्षता में सतगुरु रविदास मंदिर, काला सिंघियां रोड में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व सांसद सुशील रिंकू एवं बृजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मॉडल हाउस मंडल का कार्यक्रम सोनू चौहान की अध्यक्षता में प्रभु श्री राम मंदिर, बस्ती शेख में संपन्न हुआ, जिसमें रमेश शर्मा एवं योगेश मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बस्ती पीर दाद मंडल का कार्यक्रम प्रदीप खुल्लर की अध्यक्षता में सतगुरु रविदास मंदिर, शास्त्री नगर में आयोजित किया गया, जिसमें मनजीत सिंह टीटू एवं डिंपी लुबाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भार्गो नगर मंडल का कार्यक्रम गोल्डी भगत की अध्यक्षता में सतगुरु कबीर महाराज जी मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें पार्षद चरणजीत कौर संधा एवं दर्शन लाल भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सभी कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु परंपरा को नमन करते हुए समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।