संभल हिंसा का जिक्र करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर माफियाओं को समर्थन देने का आरोप लगाया. इस पर शिवसेना (यूबीटी) की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से योगी आदित्यनाथ की सरकार है. सपा की नहीं है. अगर आप किसी तरीके का नियंत्रण लाने में कामयाब या फेल हुए हैं तो उसका दोष आप पिछली सरकार पर नहीं मढ़ सकते. पूर्व सांसद ने कहा कि लोकसभा में आपने ये सारे एजेंडा चलाए. लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला किया. यहां तक कि अखिलेश यादव की बेटी जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है, उनको भी आरोप-प्रत्यारोप में घसीटा गया. पता भी नहीं है कि जांच का क्या हुआ.
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, ‘…वरना लोकसभा वाला हाल होगा’
- Post author:businesSsKhas
- Post published:August 8, 2026
- Post category:ਦੇਸ਼
