Business Khas

You are currently viewing कटरीना की बॉडी शेमिंग करने वालों पर भड़के सलमान

कटरीना की बॉडी शेमिंग करने वालों पर भड़के सलमान

सलमान खान ने आज शनिवार को ‘बिग बॉस 20′ के दूसरे वीकेंड का वार पर शो के दर्शकों को अपना वो मूड दिखाया जिससे वे बचना चाहते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोसल मीडिया पर लोगों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के लुक्स और शरीर का खूब मजाक उड़ाया क्योंकि वो पहले की तुलना में काफी अलग दिखने लगी हैं। इस वक्त अपने मदरहुड को इंजॉय कर रहीं कटरीना को बदले हुए अंदाज काफी लोगों से हजम नहीं हुए और ट्रोल्स ने उनकी खूब खिंचाई की। अपने इस एपिसोड में सलमान खान ने कटरीना कैफ का नाम लिए बिना उनको सपोर्ट करते हुए उन सबको लताड़ा है और जमकर सुनाया जिन्होंने उनका मजाक बनाया है। इसी के साथ सलमान खान ने वैसे निकम्मों को भी आड़े हाथों लिया जो उन्हें, उनके वजन, उनके बालों, उन्की उम्र को लेकर ट्रोल किया करते हैं।

सलमान खान ने स्काउट से सवाल करते हुए ट्रोल्स पर नाशाना साधते हैं। वो कहते हैं,’ जितने फॉलोअर्स हैं उनसे उतने पैसे आते हैं न? यही है न सोशल मीडिया? पैसे ही मिलते हैं न, तो इसका मतलब है कि आप किसी को बुली करके पैसे कमा रहे हो। जिससे आपको पैसे मिल रहे हैं आप उसी के बारे में भला-बुरा कह रहे हो, गंदा लिख रहे हो, उसकी जिस्म पर, उसके वजन पर, उसके खानदान पर, किसी की स्माइल पर, किसी के फ्लॉप पर, किसी के मां बनने पर। पतली लग रही है, मोटी हो गई है, बूढ़ा हो गया है।’