जालंधर, भारत चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार योग्यता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर चल रही वोटर सूचियों की विशेष सरसरी संशोधन के तहत डिवीजनल कमिश्नर जालंधर-कम-रोल ऑब्जर्वर श्री रामवीर सिंह आई.ए.एस. द्वारा आज जिला जालंधर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पड़ने वाले पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया।
अपने दौरे के दौरान डिवीजनल कमिश्नर ने विधानसभा चुनाव क्षेत्र 36-जालंधर उत्तरी और 38-आदमपुर के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और पोलिंग बूथों पर मौजूद सुपरवाइजरों तथा बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा वोटर सूचियों पर दावों एवं आपत्तियों संबंधी किए जा रहे काम का जायजा लिया। उन्होंने विशेष सरसरी सुधाई के तहत वोट बनवाने से रह गए व्यक्तियों तथा योग्यता तिथि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नौजवानों की वोट बनवाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने बताया कि वोटरों की सुविधा के लिए 22 नवंबर को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनके दौरान बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने पोलिंग बूथों पर मौजूद रहकर दावों एवं आपत्तियों संबंधी फॉर्म प्राप्त करेंगे।
डिवीजनल कमिश्नर ने जिले के सभी योग्य नागरिकों से इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा वोटर सूचियों में अपने विवरणों की जांच करके आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि भारत चुनाव आयोग द्वारा टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी वोटर/व्यक्ति अपनी वोट संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार जसप्रीत सिंह तथा जिला चुनाव कार्यालय का स्टाफ भी मौजूद था।
