Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ

के.एम.वी. की हरमनप्रीत कौर का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

जालंधर, (संजय शर्मा)-भारत की विरासत और ऑटोनॉमस संस्थान, कन्या महा विद्यालय, जालंधर हमेशा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करने में सबसे आगे रहा है। इसी कड़ी में विद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स की एम.एस.सी. फिजिक्स की छात्रा ने एक नई उपलब्धि तहत हरमनप्रीत कौर ने नेशनल अनिवेशिका नेटवर्क ऑफ इंडिया-2022-2023 के स्क्रीनिंग राउंड को पास करके नेशनल अनिवेशिका एक्सपेरिमेंटल स्किल टेस्ट 2022-2023 के प्रिलिमिनरी राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उसने आलाटिड केंद्र के तहत उत्तर भारत के विभिन्न कॉलेजों के 32 प्रतिभागियों के साथ मुकाबला करते हुए प्रायोगिक सेटअप की योजना बनाने और डिजाइन करने के प्रायोगिक कौशल का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया और फिर प्रीलिम्स राउंड के लिए घरेलू प्रयोगशाला में तीन प्रयोग किए। उसनने विज्ञान पढ़ने वाले कॉलेज के छात्रों के लिए वरिष्ठ वर्ग में भाग लिया है और इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विजेता छात्रा एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. नीतू चोपड़ा को बधाई देते हुए भविष्य के सभी प्रयासों में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए भी प्रोत्साहित किया और कहा कि कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है और भविष्य में भी ऐसी उपलब्धियों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करना जारी रहेगा।