Business Khas

You are currently viewing

गढ़ा में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश दिवस मनाया

जालंधर, (संजय शर्मा)-गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह गढ़ा में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। भाई रणजीत सिंह, हरविंदर सिंह भाटिया और भाई गुरमीत सिंह ने कीर्तन किया। प्रधान भूपेंद्र पाल सिंह खालसा और जनरल सैक्टरी गुरमीत सिंह सैनी ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
कनाडा से हवाई जहाज से भारत लौट रहे पंजाब के युवक की डॉक्टरी से जान बचाने के लिए डॉ. सतिंदरजीत सिंह और डॉक्टर जगमिंदर कौर को गुरुद्वारा साहिब की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर सतिंदरजीत सिंह ने बताया कि किस प्रकार मरीज की पूरी तरह खराब था। जब मरीज से पूछा आप किस प्रदार्थ का सेवल किया है। मरीज ने बताया नहीं फिर उसके साथी ने बताया ने नशीले प्रदार्थ का सेवन किया है। फलाइट में चढने से पहले बदाम के साईज जितना नशीली पदार्थ का सेवन किया हुआ था। पाइलेट की ओर से कॉल किया गया कि यदि कोई डाक्टर बैठे हुए हैं तों हमसे सीधा संपर्क करे। फिर सतिंदरजीत सिंह ने अपना फर्ज मानते हुए कहा कि मरीज को इन्जैकशन लगाने होंगे। वह फलाइट में मौजूद था। मरीज की हालत ठीक करने लिए उसकी पूरी देख रेख किया। जिससे उसकी हालत सुधार आ जाए। जब फलाइट की लैडिंग हुई तो मरीज पूरी तरह से ठीक होकर अपने आप बाहर आया चला गया। इस प्रकार जहाज को अमरजैंसी लैडिंग होने से बचाया गाया। आखीर में मुछे पाइलट ने हैंड शैक किया और 30 प्रतिशत की अगली ट्रवैल के लिए छूट दिया।
गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह के प्रधान सरदार भूपिंदर पाल सिंह खालसा ने पंजाब सरकार की अपील किया कि डाक्टर सतिंदरजीत सिंह का सनमान किया जाए ताकि डाक्टरों का हौसला बढ़ सके। इस मौके पर वाईस प्रधान दलजीत सिंह वालिया ने समूह संगतों को प्रकाश दिवस की बधाई दी। सनमानत कर समय डॉ. प्रितपाल सिंह, अवतार सिंह मक्कड़, कुलदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, सर्बजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, संदीप कुमार, विपन भगत, प्रीति बजाज, मनजीत कौर, सतवंत कौर, हरविंदर कौर भाटिया, जोगिंदर कौर, राज कौर, दलजीत कौर व अन्य मौजूद रहे।