पाकिस्तान (Pakistan) में एक बड़ा रेल हादसा (Train Accident) हो गया है। रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच सहारा रेलवे स्टेशन (Sahara Railway Station) के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस (Hazara Express) की लगभग 10 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में करीब 15 लोगों की मौत और कम से कम 50 लोग घायल हो गए। पाकिस्तान में लगातार कई बड़ीं ट्रेन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है और कई अन्य घायल हो गए हैं, लेकिन अधिकारी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय करने में विफल रहते हैं। Geo News के मुताबिक, घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। हालांकि, और भी कई लोगों के घायल होने की आशंका है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक मालूम नहीं चल पाया। रेलवे मंडल अधीक्षक सुक्कुर महमूदुर रहमान ने पुष्टि की कि ट्रेन दुर्घटना में 10 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। उन्होंने बताया कि ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।
पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरीं, 15 की मौत
- Post author:businesSsKhas
- Post published:August 6, 2023
- Post category:ਦੇਸ਼
