Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing खाने के शौकीन शख्स ने साल में कुल 5 लाख का खाना खा लिया

खाने के शौकीन शख्स ने साल में कुल 5 लाख का खाना खा लिया

ऑनलाइन सर्विसेज़ के ज़माने में जो ऐप सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं, उनमें फूड डिलीवरी ऐप नंबर वन हैं. कुछ भी खाना हो, लोग चुटकियों में इसे घर पर मंगा लेते हैं. फूड डिलीवरी ऐप जहां घर के आरामदेह माहौल में आपको खाने की आज़ादी देता है, वहीं ट्रैफिक के रश से बचाता है और ढेरों ऑप्शन भी देता है. यही वजह है कि खाने-पीने के शौकीन लोगों को ये सर्विस खूब पसंद होती है.

आप खाने के पीछे दीवानगी तो देखिए कि एक शख्स ने उतने बजट का सालभर में खाना खा लिया, जितने में आपके घर एक इकोनॉमी कार आ सकती है. जब फूड ऐप Zomato ने ये डेटा शेयर किया तो लोग आश्चर्य में पड़ गए. आप इसके बारे में सोचकर ही हैरान हैं लेकिन इस शख्स ने ऐसा कर दिखाया है.हमारे देश में खाने-पीने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है, यही वजह है कि स्विगी और ज़ोमैटो जैसी फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियां मालामाल हो रही हैं.

आप इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगा सकते हैं कि बेंगलुरू के रहने वाले एक खाने के शौकीन शख्स ने साल 2024 में कुल 5 लाख का खाना खा लिया. ज़ोमैटो ने अपनी सालभर की रिपोर्ट में बताया गै कि बेंगलुरू के रहने वाले एक कस्टमर ने साल 2024 में खाना ऑर्डर करने में कुल 5,13,733 रुपये खर्च किए. ज़ोमैटो खाने की टेबल रिज़र्व करने की भी सुविधा देती है. इसका इस्तेमाल साल 2024 में कुल 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया.