इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के जोशीमठ से सामने आ रही है। यहां जोशीमठ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत का था।
इस हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा 5 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर में पांच लोग सवार थे, जिनकी पहचान प्रताप, अरूण, शंकर गौड़ा, सुधीर के., एसएस नटराज के रूप में हुई है। हेलीकॉप्टर के पायलट की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते चाई और थैंग गांव के ऊपर यह हादसा हुआ। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आर्मी ने इस पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। सीएम धामी ने भी हादसे पर दुख जताया है।
