Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing 45 की उम्र में हीरोइन बनी कपूर खानदान की बेटी

45 की उम्र में हीरोइन बनी कपूर खानदान की बेटी

बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान की बेटी 45 की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आएंगी, जिसकी स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जब वह अपनी मां के साथ पहुंचीं, तो उनका ब्लैक ब्यूटी लुक कमाल का लगा। जिसे उन्होंने बड़े-ही ग्रेस के साथ कैरी किया, तो उनकी भाभी आलिया भट्ट भी यहां लाइमलाइट चुराने में कामयाब हो गईं। आलिया ने रणबीर के साथ जैसे ही स्टाइलिश लुक में एंट्री ली, तो उनका लाखों का बैग और ऑल ब्लैक लुक बेहद एलिगेंट और स्टनिंग लगा।

यही नहीं रणबीर भी डैशिंग नजर आए, तो मां नीतू कपूर का अंदाज किसी जवां लड़की की तरह स्टनिंग लगा। ऐसे में स्क्रीनिंग में पूरे परिवार का अंदाज देखते ही बना, खासकर नई- नई हीरोइन बन रही रिद्धिमा पर सबकी नजरें गईं, लेकिन आलिया उनसे भी बाजी मार गईं। अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए रिद्धिमा ने मां नीतू के साथ एंट्री ली, तो आलिया रणबीर के साथ आईं। जहां दोनों ही हसीनाओं ने क्लासी ब्लैक आउटफिट्स चुनें, जो हर ओकेजन के लिए फिट बैठते हैं, तो रणबीर और नीतू का लुक भी एफर्टलेसली स्टाइलिश और मॉडर्न मिनिमल वाइब दे रहा है। सभी ने बिना ज्यादा ओवरड्रेस हुए ही अपना पॉलिश्ड लुक दिखाया।