Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को हराकर बढ़ा दीं भारत की मुश्किलें

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को हराकर बढ़ा दीं भारत की मुश्किलें

बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हरा दिया. मेहमान बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में 101 रनों से जीत दर्ज की. हालांकि टीम ने पहला टेस्ट 201 रनों से गंवाया था.

क्या अब दूसरे टेस्ट में जीत के साथ बांग्लादेश ने भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं? तो आइए जानते हैं कि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के प्वाइंट्स टेबल में कितना बदलाव आया. तो आपको बता दें कि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे टेस्ट से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के प्वाइंट्स टेबल में कोई खास फर्क नहीं पड़ा.

बांग्लादेश 8वें और वेस्टइंडीज 9वें पायदान पर है. दोनों ही टीमों का फाइनल में पहुंचना लगभग असंभव है. बांग्लादेश के पास अब इस 2023-25 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में कोई टेस्ट बाकी नहीं रह गया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस चक्र का आपना आखिरी टेस्ट खेल लिया.