प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की पीएम साने ताकाइची के बीच गुरुवार (2 जुलाई) को हाई-लेवल मीटिंग होगी. बैठक में दोनों पक्ष आपसी सहयोग की समीक्षा करने के साथ उसे मजबूत करेंगे. इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत होगी. जापान की प्रधानमंत्री का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया.
पीएम ताकाइची बुधवार (1 जुलाई) शाम को नई दिल्ली पहुंची. इसके साथ ही उनका तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा शुरू हुआ. भारत के विदेश मंत्रालय ने जापानी पीएम का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का बहुत गर्मजोशी से स्वागत है, जो आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली आई हैं.’
