Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing रोजलिन के लगाए आरोपों के बीच हिना खान ने दिया हेल्थ अपडेट

रोजलिन के लगाए आरोपों के बीच हिना खान ने दिया हेल्थ अपडेट

मुंबई, हिना खान ने जून 2024 में सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। वो स्टेज 3 पर हैं। तभी से हिना की कीमोथेरेपी चल रही थी जो अब आखिरकार पूरी हो चुकी है। हिना खान को मंगलवार की शाम को एक अवॉर्ड सेरेमनी में देखा गया था जहां से बाहर आते समय उन्होंने पैपराजी विरल भयानी से बातचीत की। टीवी की अक्षरा ने रिपोर्टर से अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया।

‘कसौटी जिंदगी की’ फेम हिना खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी कीमोथेरेपी और सर्जरी पूरी हो चुकी है और फिलहाल उनका दूसरा ट्रीटमेंट चल रहा है। उनकी इम्यूनोथेरेपी शुरू हो चुकी है। हिना का बयान ऐसे समय में आया है जब वो रोजलिन खान द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद से विवादों में हैं। रोजलिन का दावा है कि ‘हिना कैंसर को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रही हैं। उन्हें स्टेज 3 नहीं, स्टेज 2 कैंसर है’। रोजलिन का आरोप था कि ‘हिना अटेंशन पाने के लिए अपने कैंसर इलाज को लेकर भ्रामक जानकारी फैला रही हैं’। बाद में हिना ने सोशल मीडिया के जरिए रोजलिन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि उन्हें फर्क नही पड़ता।