Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing क्रेडिट कार्ड का एनुअल फीस कैसे माफ करवाएं

क्रेडिट कार्ड का एनुअल फीस कैसे माफ करवाएं

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स उसकी फीस पर ध्यान नहीं देते हैं. ज्यादातर क्रेडिट कार्ड पर आपको ज्वाइनिंग फीस और एनुअल चार्ज देना होता है. अगर आपके पास एक क्रेडिट कार्ड है जिसका एनुअल फीस बहुत ज्यादा है, तो इसे माफ कराने का एक तरीका हो सकता है. कुछ मामलों में बैंक ऑफर देते हैं जिसमें कार्डहोल्डर को एक निश्चित लिमिट से ज्यादा खर्च करने पर एनुअल फीस माफ कर दिया जाता है.

मान लीजिए आपके पास एक क्रेडिट कार्ड है जिसका एनुअल फीस ₹1,000 है. अब अगर बैंक दूसरे साल में फीस माफ करने का विकल्प देता है, तो कार्डधारक को पहले साल में (जिसे एनिवर्सरी ईयर भी कहा जाता है) कार्ड का इस्तेमाल करके एक निश्चित रकम (उदाहरण के लिए 3 लाख रुपये) खर्च करनी होगी. इसका मतलब है कि अगर आपने इस कार्ड के जरिए 3 लाख रुपये खर्च किए हैं, तो आपको अगले साल 1000 रुपये का एनुअल फीस नहीं देना होगा. अगर एनुअल फीस एक चिंता का विषय है, तो आप एक ऐसा कार्ड भी ले सकते हैं जिसका कोई एनुअल फीस नहीं हो.