Business Khas

You are currently viewing अब पूरी संरचना बदलना जरूरी’, नीट पेपर लीक मामले में NTA पर भड़के जयराम रमेश

अब पूरी संरचना बदलना जरूरी’, नीट पेपर लीक मामले में NTA पर भड़के जयराम रमेश

गनई दिल्ली, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संसदीय समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए NTA के बुनियादी पुनर्गठन की मांग की है और पेपर लीक व गलतियों को छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बताया। उन्होंने शिक्षा मंत्री की पुरानी स्वीकारोक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब केवल सुधार नहीं, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली को बदलने की जरूरत है।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि NEET-UG पेपर लीक और उसके बाद परीक्षा रद्द किया जाना, हाल के उन कई मामलों में एक और ताजा उदाहरण है, जिन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के उद्देश्य और कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस महासचिव ने लिखा कि शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने अपनी 371वीं रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि केवल 2024 में ही NTA द्वारा आयोजित 14 राष्ट्रीय परीक्षाओं में से 5 में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आए।