Business Khas

You are currently viewing पीएम मोदी के इंटरव्यू से पाकिस्तान ख़फ़ा चीन ख़ुश

पीएम मोदी के इंटरव्यू से पाकिस्तान ख़फ़ा चीन ख़ुश

पीएम मोदी ने कहा था कि वह शांति की कोशिश में ही लाहौर चले गए थे और 2014 में शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को न्योता दिया था.पीएम मोदी ने कहा था कि दुनिया में कहीं भी कोई आतंकवादी घटना होती है तो उसका सूत्र पाकिस्तान से निकल आता है. अब पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताते हुए प्रतिक्रिया दी है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा, ”भारत के प्रधानमंत्री की टिप्पणी तथ्यों से परे है और एकतरफ़ा है. उन्होंने अपनी सुविधा के हिसाब से जम्मू-कश्मीर विवाद को छोड़ दिया जबकि अब भी पिछले सात दशकों से इसका कोई समाधान नहीं मिला है. ऐसा तब है, जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान और कश्मीर के लोगों को आश्वस्त किया था.”