Business Khas

You are currently viewing पंजाब सरकार विकास की बुलंदियों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत: पवन कुमार टीनू

पंजाब सरकार विकास की बुलंदियों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत: पवन कुमार टीनू

आदमपुर (जालंधर), पंजाब सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास और लोगों की भलाई के लिए की गई पहलों के बारे में जागरूक करवाने के लिए चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक पवन कुमार टीनू ने आज ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत विधानसभा क्षेत्र आदमपुर में डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत की गई।

जन संपर्क मुहिम के दौरान चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने आदमपुर शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जहां प्रदेश के गांवों और शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करके लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दे रही है, वहीं सरकार ने कई लोक-पक्षी उपक्रमों की शुरुआत करके प्रदेशवासियों को बड़ी राहत पहुंचाई है।

श्री टीनू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, मांवां-धीयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा जैसी कई अहम योजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।