Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा मैं

शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा मैं

मुंबई, शाहरुख खान का ये बेटा मुस्कुराता भी है. 23 साल पहले करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ से बड़े पर्दे पर अपनी मुंहदिखाई कर चुके आर्यन खान को देखकर सभी ने ये अंदाजा लगा लिया था कि बड़े होकर वो भी अपने पापा की तरह फिल्मों में एक्टिंग करेंगे, लेकिन आर्यन खान का फिलहाल एक्टिंग करने का कोई इरादा नहीं है. वो बतौर निर्देशक बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले आर्यन ने अपना पूरा होमवर्क कर लिया है.

आर्यन खान ने सभी स्टारकिड्स की तरह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की. 15 साल की उम्र में हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन और बेटी सुहाना दोनों को इंग्लैंड के केंट स्थित सेवेनओक्स स्कूल में भेजा. सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी अपनी पढ़ाई इसी स्कूल से की है. ये स्कूल दुनिया के टॉप 15 स्कूल में से एक है. अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कैलिफोर्निया के यूएससी स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से आर्यन ने फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन में डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान आर्यन ने निर्देशन की खास ट्रेनिंग ली है.

शाहरुख खान चाहते थे कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आर्यन इंडिया में नहीं, बल्कि अमेरिका में ही नौकरी करे. ताकि वहां उन्हें किसी भी प्रकार की स्पेशल ट्रीटमेंट न दी जाए. आर्यन नेटफ्लिक्स के यूएस ऑफिस में काम करने वाले थे, लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें फिर से इंडिया आना पड़ा.