Business Khas

Latest news
जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब जसवंत नगर पहुंचकर प्रगट सिंह ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा ਭਾਰਤੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਲਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਰੈਲੀ ਸਟੇਜ ਤੇ ਕਈ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू, जानें आम यूजर्स पर क्या असर? ਧੀਰੇਂਦਰ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਦੀ ਟਿੱਪਣੀ ‘ਤੇ ਸ਼ਾਹੀ ਇਮਾਮ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਇਤਰਾਜ ਜਿਨਸ਼ੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਚਿਤਕਾਰਾ 'ਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਛੇੜਛਾੜ ਦਾ ਸੂ ਮੋਟੋ ਨੋਟਿਸ ਭਾਰਤੀ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸਲੀ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੰਨਤੋੜ- ਅਗਜ਼ਨੀ ਕਰਦੇ ਰਹੇ, ਪੁਲਿਸ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣੀ ਰਹੀ: ਅਨਿਲ ਸਰੀਨ  ਵਿਧਾਇਕਾ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਸਰੀਂਹ ’ਚ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ
You are currently viewing Suzlon को मिला 162 विंड टर्बाइन जनरेटर का ऑर्डर

Suzlon को मिला 162 विंड टर्बाइन जनरेटर का ऑर्डर

सुजलॉन को टॉरेंट पावर से 486 मेगावाट क्षमता के 162 विंड टर्बाइन जनरेटर की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। हालांकि, कंपनी ने इस ऑर्डर की वैल्यू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस ऑर्डर के तहत सुजलॉन ग्रुप गुजरात के भोगत में 3 मेगावाट क्षमता वाले हाइब्रिड लैटिस (HLT) टावरों के साथ 162 S144 विंड टर्बाइन जनरेटर (WTG) की सप्लाई करेगा।

सुजलॉन ने शुक्रवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। कंपनी के बयान के मुताबिक, 486 मेगावाट के नए हाइब्रिड ऑर्डर के साथ सुजलॉन ग्रुप और टॉरेंट पावर लिमिटेड ने मिलकर भारत में एक गीगावाट विंड पावर जनरेशन की क्षमता हासिल कर ली है। कंपनी ने कहा कि ये टॉरेंट पावर से सुजलॉन को मिला पांचवां ऑर्डर है।

सुजलॉन ग्रुप के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा कि दोनों कंपनियों की 10 साल लंबी पार्टनरशिप ने 1 गीगावाट की जॉइंट कैपेसिटी के रूप में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि ये पार्टनरशिप विश्वास, इनोवेशन और दोनों कंपनियों के विजन पर आधारित है। दोनों कंपनियां मिलकर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं, ताकि क्वालिटी बिजली जनरेट कर सकें।